जमीन हड़प ली, मारपीट कर घर से निकाला

गुमला : जमीन हड़प कर मारपीट करने वाले चचेरे भाई के खिलाफ बसुआ डीपाटोली निवासी 60 वर्षीय लोदरो उरांव ने उपायुक्त शशि रंजन से शिकायत की है. इस संबंध में लोदरो ने मंगलवार को जनता दरबार में उपायुक्त को आवेदन दिया है. आवेदन के माध्यम से लोदरो ने उपायुक्त से न्याय की गुहार लगायी है. […]

गुमला : जमीन हड़प कर मारपीट करने वाले चचेरे भाई के खिलाफ बसुआ डीपाटोली निवासी 60 वर्षीय लोदरो उरांव ने उपायुक्त शशि रंजन से शिकायत की है. इस संबंध में लोदरो ने मंगलवार को जनता दरबार में उपायुक्त को आवेदन दिया है. आवेदन के माध्यम से लोदरो ने उपायुक्त से न्याय की गुहार लगायी है.

लोदरो ने बताया कि उसके चचेरे भाई बालेश्वर उरांव ने जबरन उसकी जमीन को हड़प लिया है. जमीन हड़पने के बाद मारपीट कर घर से भी निकाल दिया है. लोदरो ने बताया कि उसका कोई नहीं है. वह वृद्ध और बीमार है. घर से निकाले जाने के बाद दर-दर भटक रहा हूं और भीख मांग कर खा रहा हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >