शॉट सर्किट से लगी आग 50 हजार का नुकसान

कोलेबिरा : थाना क्षेत्र के अघरमा गांव में बुधवार को दोपहर शॉर्ट सर्किट से मसीह दास कोंगाड़ी के घर मेंं आग लग गयी. आज से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया. बताया गया कि बुधवार को दोपहर में मसीह दास अपने परिवार के साथ बगल के घर गये हुए […]

कोलेबिरा : थाना क्षेत्र के अघरमा गांव में बुधवार को दोपहर शॉर्ट सर्किट से मसीह दास कोंगाड़ी के घर मेंं आग लग गयी. आज से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया.

बताया गया कि बुधवार को दोपहर में मसीह दास अपने परिवार के साथ बगल के घर गये हुए थे. इसी बीच उन्होंने देखा कि उनके घर से धुआं उठरहा है. वह तुरंत अपने घर पहुंचे. आसपास के लोगों के सहयोग से आग बुझाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, टेलीविजन, पलंग , पंखा व कपड़ा सहित कई सामान जल कर नष्ट हो चुका था. मसीह दास का कहना है कि आग से उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने शंका जतायी है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >