गुमला पुलिस से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की

गुमला : चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष सरयू प्रसाद साहू के नेतृत्व में चेंबर के लोग सदर थाना प्रभारी शंकर ठाकुर से मुलाकात की. सचिव हिमांशु केसरी ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से परिचय कराया. इसके बाद गुमला शहर में विगत कई दिनों से चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने का आग्रह किया गया. उन्होंने […]

गुमला : चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष सरयू प्रसाद साहू के नेतृत्व में चेंबर के लोग सदर थाना प्रभारी शंकर ठाकुर से मुलाकात की. सचिव हिमांशु केसरी ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से परिचय कराया. इसके बाद गुमला शहर में विगत कई दिनों से चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने का आग्रह किया गया.

उन्होंने जानकारी दी कि गुमला में दो-तीन माह से सहायक पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. प्रतिदिन लोगों को शहर में सड़क जाम की समस्या से जूझना पड़ता है.व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है.
सचिव ने थानेदार से आग्रह किया कि जिन पुराने पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था संचालन की जिम्मेवारी दी गयी थी, उन्हें पुन: जिम्मेवारी सौंपी जाये. इसपर थानेदार ने हर मामले को सुलझाने में अपना योगदान देने का आश्वासन दिया.
मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, पूर्व सचिव राजेश लोहानी, राजेश गुप्ता, मुन्नी लाल साहू, निर्मल सिंह, नीरज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा, मो. सब्बू, विकास मंत्री, हनी, वैभव विनित तिवारी, गोविंद लाल पटेल सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >