गुमला : शादी में नाच रहे बच्चे की गोली मार कर हत्या

गुमला : जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोल्या पंचायत के चटकपुर सेरेंगटोली निवासी संध्या होरो के आठ वर्षीय पुत्र उलसन होरो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उलसन शादी समारोह में नाच रहा था. तभी किसी ने उसे गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार की रात […]

गुमला : जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोल्या पंचायत के चटकपुर सेरेंगटोली निवासी संध्या होरो के आठ वर्षीय पुत्र उलसन होरो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उलसन शादी समारोह में नाच रहा था. तभी किसी ने उसे गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार की रात करीब नौ बजे की है.
मृत बच्चे के पिता संध्या होरो ने कामडारा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. होरो ने बताया कि चटकपुर गांव के सेरेंगटोली में शनिका पाहन की बेटी जामु टोपनो का विवाह समारोह था. खूंटी से बारात आयी हुई थी. बारात की विदाई की तैयारी चल रही थी. नाच गान हो रहा था. इसी दौरान घटना हुई. पटाखे भी छूट रहे थे.
उनका बेटा भी नाच रहा था. इसी बीच किसी ने उनके बेटे को गोली मार दी.वह वहीं गिर पड़ा. सभी ने समझा कि वह पटाखा से घायल हुआ है. आनन-फानन में उसे कामडारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने ही बताया कि उसे गोली लगी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >