बालिका में संत अन्ना व बालक में जय किसान विजेता

रायडीह : मुरूमकेल पारिस मैदान में भिखारिएट स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बालिका वर्ग में संत अन्ना बालिका मवि मांझाटोली बनाम आरसी मवि जोकारी व बालक वर्ग में जय किसान टेन प्लस टू मांझाटोली बनाम आरसी मवि भलमंडा के बीच खेला गया. इसमें बालिका वर्ग में संत अन्ना बालिका मवि मांझाटोली ने जोकारी को […]

रायडीह : मुरूमकेल पारिस मैदान में भिखारिएट स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बालिका वर्ग में संत अन्ना बालिका मवि मांझाटोली बनाम आरसी मवि जोकारी व बालक वर्ग में जय किसान टेन प्लस टू मांझाटोली बनाम आरसी मवि भलमंडा के बीच खेला गया. इसमें बालिका वर्ग में संत अन्ना बालिका मवि मांझाटोली ने जोकारी को 4-2 से व जयकिसान ने भलमंडा को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.

इससे पूर्व मुख्य अतिथि मांझाटोली पारिस के पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल कुजूर ने कहा कि जीवन में कुछ कर गुजरने की यदि चाह रखते हो, तो परिश्रम से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए.

बल्कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहना है. इस अवसर पर दोनों विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर फादर प्रेम प्रकाश इंदवार, फादर अमित मिंज, फादर संदीप मिंज, फादर प्रदीप, फादर अल्फोंस, सिस्टर अलवीणा, सिस्टर सरिता, सिस्टर दिव्या सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >