गुमला डीसी से बोलीं महिलाएं, साहब शराब दुकान खोलकर बच्चों का भविष्य बर्बाद ना करें

।।दुर्जय पासवान ।। गुमला:शहर की महिलाओं ने डीसी व उत्पाद अधीक्षक से अनुरोध किया है कि वीआईपी मुहल्ले में सरकारी शराब दुकान खोलकर बच्चों का भविष्य बरबाद न करें. इस संबंध में शहर के हरिओम कॉलोनी में महिलाओं ने सभी लोगों के साथ मिलकर बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की घनी […]

।।दुर्जय पासवान ।।

गुमला:शहर की महिलाओं ने डीसी व उत्पाद अधीक्षक से अनुरोध किया है कि वीआईपी मुहल्ले में सरकारी शराब दुकान खोलकर बच्चों का भविष्य बरबाद न करें. इस संबंध में शहर के हरिओम कॉलोनी में महिलाओं ने सभी लोगों के साथ मिलकर बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की घनी आबादी वाले मुहल्ले में शराब की दुकान खुलने नहीं देंगे. इसके लिए चाहे क्यों नहीं डीसी का घेराव करना पड़े या फिर धरना देना पड़े. बता दें कि महिलाएं उस फैसले का विरोध कर रही है जिसमें हरिओम कॉलोनी इलाके में एक सरकारी शराब दुकान खोलने की स्वीकृति मिली है.
मुहल्ले के विनय कुमार गुप्ता के आवास पर दुकान खोलने की योजना है. इधर, जैसे ही मुहल्ले के लोगों की इसकी जानकारी मिली. सभी उग्र हो गए हैं और शराब दुकान खोलने का विरोध किया. वार्ड पार्षद अनिता सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर शराब दुकान खोलने नहीं देंगे. शराब दुकान खुलेगा तो बच्चों का भविष्य बरबाद होगा. मुहल्ले में अपराध भी बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >