नियमित रूप से बिजली सेवा बहाल करने की मांग

चैनपुर : प्रखंड के नक्सल प्रभावित कुरूमगढ़, बामदा व बारडीह पंचायत के गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति, सड़क व मोबाइल टावर की सेवा बहाल करने की उपायुक्त द्वारा एक माह पूर्व की गयी घोषणा क्षेत्र के लोगों के लिए अब तक महज एक घोषणा ही बनी हुई है. गत 31 जनवरी को कुरूमगढ़ में जिला […]

चैनपुर : प्रखंड के नक्सल प्रभावित कुरूमगढ़, बामदा व बारडीह पंचायत के गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति, सड़क व मोबाइल टावर की सेवा बहाल करने की उपायुक्त द्वारा एक माह पूर्व की गयी घोषणा क्षेत्र के लोगों के लिए अब तक महज एक घोषणा ही बनी हुई है. गत 31 जनवरी को कुरूमगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त ने यह घोषणा की थी. घोषणा के बाद दो सप्ताह तक तो बिजली आपूर्ति नियमित रूप से रही, लेकिन 13 दिनों के बाद कभी बिजली नहीं रही है, तो कभी लो वोल्टेज की समस्या है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नियमित रूप से बिजली सेवा बहाल करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >