परमवीर चक्र को भूल गयी सरकार, गांव में नहीं लगा मेला, स्थानीय विधायक फूल चढ़ाने तक नहीं पहुंचे

गुमला :परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का देश के महान सपूतों में से एक हैं. शहीद अलबर्ट एक्का झारखंड व बिहार राज्य के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं. लेकिन रविवार तीन दिसंबर को उनके शहादत दिवस पर सरकार शहीद को भूल गयी. जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके पैतृक गांव जारी नहीं पहुंचे. सिर्फ चैनपुर […]

गुमला :परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का देश के महान सपूतों में से एक हैं. शहीद अलबर्ट एक्का झारखंड व बिहार राज्य के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं. लेकिन रविवार तीन दिसंबर को उनके शहादत दिवस पर सरकार शहीद को भूल गयी. जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके पैतृक गांव जारी नहीं पहुंचे. सिर्फ चैनपुर अनुमंडल के एसडीओ सत्य प्रकाश शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते नजर आये. सबसे आश्चर्य की बात की गुमला के विधायक शिवशंकर उरांव हैं. जारी से बगल डुमरी ब्लॉक में विधायक जी का घर है. लेकिन शहीद को फूल चढ़ाना तो दूर वे शहीद के परिवार का हालचाल जानने तक नहीं पहुंचे.

गुमला के पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि यह पहला वर्ष रहा जब गांव में शहीद मेला भी नहीं लगा. शहीद की शहादत दिवस पर कोई भी बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ. हां, रांची से जरूर रतन तिर्की पहुंचे. इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक संग़ठन के लोग पहुंच कर प्रतिमा व समाधि स्थल पर फूल माला पहनाया. ऐसे गुमला, जारी व चैनपुर में छोटे स्तर पर सिर्फ माल्यर्पण कार्यक्रम हुआ है. इस बार शहादत दिवस पर चर्च में विशेष पूजा पाठ व कार्यक्रम हुआ. लेकिन देखा जाए तो सरकार व प्रशासन के स्तर पर शहीद दिवस का कार्यक्रम खानापूर्ति रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >