तरक्की के लिए शिक्षा व खेलकूद जरूरी

गुमला : डोन बॉस्को स्कूल बम्हनी गुमला की आठवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि सदर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भूषण तिर्की, संत इग्नासियुस प्लस टू हाईस्कूल के प्राचार्य फादर मनोहर खोया, संत इग्नासियुस इंग्लिश मिडियम स्कूल के प्राचार्य फादर रविभूषण खेस, डोन बॉस्को स्कूल के […]

गुमला : डोन बॉस्को स्कूल बम्हनी गुमला की आठवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि सदर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक भूषण तिर्की, संत इग्नासियुस प्लस टू हाईस्कूल के प्राचार्य फादर मनोहर खोया, संत इग्नासियुस इंग्लिश मिडियम स्कूल के प्राचार्य फादर रविभूषण खेस, डोन बॉस्को स्कूल के प्राचार्य फादर हेलमेट कुजूर व फादर डेविड ने किया.
मौके पर डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा कि जीवन में तरक्की करने के लिए शिक्षा एवं खेलकूद का सम्मिश्रण जरूरी है. शिक्षा से बच्चे मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, वहीं खेलकूद से शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं. इन दोनों ही चीजों को जो अपने जीवन में साथ लेकर चलता है, वह जीवन में निरंतर आगे बढ़ता है. डीएसपी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा जागती है. फादर मनोहर खोया ने विद्यार्थियों से कहा कि अभी आप सभी विद्यार्थी हैं. विद्यार्थी जीवन सीखने का जीवन होता है.
अभी आप जो सीखेंगे और अपने जीवन में आत्मसात करेंगे, वहीं चीजें आपके जीवन का लक्ष्य निर्धारित करेगा, इसलिए बेहतर है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें. तरक्की आपका कदम चूमेगी. इससे पूर्व स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड डिस्प्ले की मनमोहन प्रस्तुति दी. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने कतारबद्ध होकर अशोक चक्र और पिरामिड भी बनाया.
वहीं विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता हुई. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. समारोह में फादर अंतोनी, सिस्टर सुनीता टोप्पो, सिस्टर साली, सिस्टर सिरोफिन, सिस्टर असुंता, सिस्टर अनिमा, ब्रदर अभय, आशा, ओनिमा, कैथरीन, अचिता, अरविंद, अशोक विजय, विपिन, प्रज्ञा, प्रतिमा, सुधाकर, रेणु, सुचि, बिरतीता, सरिता, ब्रजेश, दिव्या, मिलरेड, लेयोश, माइकल, सुनील, पूजा, रेणुका, अमृता, किशोर, रेजीना, संगीता, एब्रेंसिया, सतनी, रूकमनी व मोरिस सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >