पत्रकारों पर हमले बंद हों, दर्ज झूठे मुकदमे वापस िलये जायें

गुमला: गुमला के सूचना भवन में पत्रकारों की बैठक हुई. अध्यक्षता पत्रकार रमेश कुमार पांडेय ने की. मौके पर पत्रकारों की हत्या, हमला व झूठे मुकदमे में फंसाने की निंदा की गयी. बैठक के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम डीसी श्रवण साय से मिल कर ज्ञापन सौंपा गया. श्रम अधीक्षक के मामले में एसपी […]

गुमला: गुमला के सूचना भवन में पत्रकारों की बैठक हुई. अध्यक्षता पत्रकार रमेश कुमार पांडेय ने की. मौके पर पत्रकारों की हत्या, हमला व झूठे मुकदमे में फंसाने की निंदा की गयी. बैठक के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम डीसी श्रवण साय से मिल कर ज्ञापन सौंपा गया. श्रम अधीक्षक के मामले में एसपी चंदन कुमार झा को भी ज्ञापन सौंपा गया.

इससे पहले बैठक में रमेश पांडेय व हरिओम सुधांशु ने कहा कि कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी गयी. इससे पत्रकारों के जीवन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है. झारखंड व बिहार के पत्रकारों पर भी समय-समय पर हमला होता रहता है. गुमला के पत्रकार भी अपनी छवि बचाने के लिए संघर्षरत हैं. गुमला में पत्रकारों पर झूठा मुकादमा किया गया है.

उसे वापस लिया जाये. श्री पांडेय ने कहा कि आप सभी साथ ईमानदारी से पत्रकारिता करें. मौके पर रमेश कुमार पांडेय, दुर्जय पासवान, शशिभूषण गुड्डू, उपेश पांडेय, सुशील कुमार, हरिओम सुधांशु, अश्विनी कुमार दास, प्रमोद दास, बसंत कुमार गुप्ता, सुनील चौबे, अजीत सोनी, रवि शंकर त्रिपाठी, विकास राज, गुड्डू चौरसिया, संतोष प्रसाद, रवींद्र मिश्र, जगरनाथ पासवान, जॉली विश्वकर्मा, अंकित चौरसिया, अमित कुमार साहू, ईश्वर गोप, शशिकांत भगत, प्रेमप्रकाश भगत, उदय साहू, निर्मल सिंह, दीपक वर्मा काजू सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >