सिसई(गुमला): सिसई थाना क्षेत्र के मदरसा रोड सिसई में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे मुमताज जेनरल स्टोर में अपराधियों ने लूटपाट का प्रयास किया.
ग्राहक बन कर पहुंचे अपराधियों ने दुकानदार हाजी मुमताज अंसारी के हाथ से 700 रुपये लूट लिये. इसके बाद पॉकेट में हाथ डाल कर पैसा लूटने का प्रयास किया.
हाजी मुमताज के शोर मचाने पर अपराधियों ने उनपर गोली चला दी. गोली का छर्रा उनके कंधे पर लगा, जिससे मामूली रूप से घायल हो गये. उन्हें रेफरल अस्पताल सिसई में भर्ती किया गया है. गोली की आवाज सुन जब लोग दुकान की और दौड़े, तो अपराधी वहां से भाग गये. बताया जा रहा है एक बाइक से तीन अपराधी थे. घटना की सूचना के बाद पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चला रही है.
