नगर परिषद: नगर भवन में लगाया गया शहरी रोजगार मेला, उपाध्यक्ष ने कहा रोजगार से जुड़ स्वयं को सशक्त बनायें

गुमला : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाइ-एनयूएलएम) के तहत नगर परिषद गुमला के तत्वावधान में सोमवार को शहर के नगर भवन में शहरी रोजगार मेला लगाया गया. मेला में 28 कंपनियों ने स्टॉल लगाया, जिसमें 375 बेरोजगारों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसके विरुद्ध 108 बेरोजगारों को रोजगार मिला. इससे पूर्व मेला का उदघाटन […]

गुमला : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाइ-एनयूएलएम) के तहत नगर परिषद गुमला के तत्वावधान में सोमवार को शहर के नगर भवन में शहरी रोजगार मेला लगाया गया. मेला में 28 कंपनियों ने स्टॉल लगाया, जिसमें 375 बेरोजगारों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसके विरुद्ध 108 बेरोजगारों को रोजगार मिला.

इससे पूर्व मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद की उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन ने किया. उन्होंने कहा कि मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना है. वर्ष 2015, 2016 व 2017 में नगर परिषद के माध्यम से शहरी क्षेत्र के कई बेरोजगारों को विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण दिया गया है, लेकिन हाथ में हुनर मिलने के बाद रोजगार की समस्या थी. इस समस्या के समाधान के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर उन्हें यहां बुलाया गया, ताकि हुनर को रोजगार मिल सके. रोजगार मेला का लाभ उठायें और स्वयं को सशक्त बनायें.
एलडीएम ने कहा
व्यवसाय के लिए लोन चाहिए, तो संपर्क करें
एलडीएम एस साय ने कहा कि समझदार वही, जो अवसर का लाभ उठायें. आज अवसर यहां खुद चल कर आया है. जरूरत है तो बस आगे बढ़ कर लाभ उठाने की. एलडीएम ने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से शहरी क्षेत्र के कई युवक-युवतियों और एसएचजी ग्रुप को विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण दिया गया है. यदि किसी प्रकार का व्यवसाय करने की इच्छा रखते हैं, तो संपर्क करें. ऋण उपलब्ध कराया जायेगा.
डीपीओ ने कहा
अर्थव्यवस्था मजबूत करने के िलए हर हाथ को काम जरूरी
जिला योजना पदाधिकारी (डीपीओ) अरुण कुमार सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और विकसित बनाने के लिए हर हाथ को काम जरूरी है. इस दिशा में स्वयं सीएम और पीएम गंभीर हैं. सरकार की ओर से हर हाथ को काम देने का काम चल रहा है. यही कारण है कि इस वर्ष शहरी रोजगार मेला को लेकर जिले में अब तक चार रोजगार मेला लगा चुका है. सभी क्षेत्रों में सरकार की ओर से रोजगार का सृजन किया जा रहा है. जरूरत है, तो बस आगे बढ़ कर अवसर का लाभ उठाने की.
इइ ने कहा
रोजगार आपके द्वार पर आया है
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (इइ) रामाशंकर राम ने कहा कि प्राय: ऐसा होता है कि रोजगार की तलाश के लिए बेरोजगारों को दर-दर भटकना पड़ता है, लेकिन अब सरकार उसी रोजगार को आपके द्वार पर ला रही है. आगे बढ़ें और लाभ उठायें. इस अवसर पर नगर परिषद की सीइओ पिंकी सिन्हा, वार्ड पार्षद केके मिश्रा, तरिनका कच्छप, कृष्णा राम, जसवंत कौर व तौसीफ रजा सहित काफी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >