गुमला: गुमला के पुत्र व लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत को मोदी के नये कैबिनेट में आदिवासी मामले का राज्यमंत्री बनाया गया है. इससे पूर्व श्री भगत को राज्य कृषि मंत्री बनाया गया था. जब नयी कैबिनेट बनी, तो इसमें श्री भगत को आदिवासी मंत्री बनाया गया. श्री भगत के मंत्री बनने पर भाजपाइयों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है.
बधाई देनेवालों में जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह, भाजपा महिला मोरचा अध्यक्ष शैल मिश्र, सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी, युवा अध्यक्ष मिशिर कुजूर, पिछड़ा मोरचा के अध्यक्ष शिवदयाल गोप, एससी मोरवा के अध्यक्ष जगमोहन नायक, अमित माहेश्वरी, बसंती साहू, ललिता गुप्ता, अनुपचंद्र अधिकारी, विजय मिश्र, सुबोध कुमार लाल, विपिन सिंह, शकुंतला उरांव, विद्या मिश्र, अरविंद मिश्र, परमेश्वर महतो, सौरभ पांडेय, संजय वर्मा, संजय साहू, निर्मल सिंह, भूपन साहू, मुनेश्वर साहू, विनय कुमार लाल, सावित्री मेहता, निर्मला सिन्हा, गायत्री देवी, अमरमनी उरांव, जगमनी देवी, कंचन लाल, सोनामणि उरांव, प्रभा देवी, अनिता देवी, अनिल उरांव, संजय नायक, सत्यम केसरी, गोलू श्रीवास्तव, संजय गुप्ता उर्फ नाना समेत कई भाजपाई शामिल है. सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी ने बताया कि राज्य मंत्री बनने के बाद श्री भगत कैबिनेट मंत्री जुवेल उरांव से मुलाकात कर बैठक कर आदिवासी मामलों के संबंध में विचार-विमर्श किया.
