बच्चों की मौत के विरोध में सीएम का पुतला जलाया

घाघरा : अस्पतालों में इलाज और दवा के अभाव में बच्चों की हो रही मौत के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी घाघरा ने चांदनी चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. इस अवसर पर युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की़ मौके पर बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा कुमार लोहरा ने […]

घाघरा : अस्पतालों में इलाज और दवा के अभाव में बच्चों की हो रही मौत के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी घाघरा ने चांदनी चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. इस अवसर पर युवा कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की़ मौके पर बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा कुमार लोहरा ने कहा कि गुमला सदर अस्पताल में प्रतिदिन बच्चों की मौत हो रही है. सीएम के गृह क्षेत्र जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में एक माह में 64 बच्चों की मौत हो चुकी है.

सीएम अपने गृह आवास के बच्चों को भी नहीं बचा सके. नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व पैसे की कमी के कारण रिम्स हॉस्पिटल में इलाजरत एक बच्चे की मौत हो गयी. पैसे की कमी की वजह से किसी की जान चली जाये, यह अत्यंत दुखद है.

जिला महासचिव रामेश्वरी उरांव ने कहा कि झारखंड के मंत्री सभी क्षेत्रों में विफल साबित हो रहे हैं. जल्द ही इन्हें जनता को जवाब देना होगा. पुतला दहन कार्यक्रम में करमचंद भगत, महेश अगुस्टीन कुजूर, मोहन भगत, मुखिया राजीव उरांव, समीर भगत, मनोज सिंह, दुर्गा नायक, अशोक उरांव, आनंद उरांव, गंदुर महली, लोदो एक्का, परमेश्वर साय, शंखो टाना भगत व सुरेंद्र साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >