बाड़ी परियोजना से मौसमी खेती करें : विधायक

रायडीह: विकास भारती बिशुनपुर और आइटीडीए के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केराडीह गांव में बाड़ी परियोजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव ने किया. मौके पर विधायक ने कहा भारत कृषि प्रधान देश है. देश के किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से […]

रायडीह: विकास भारती बिशुनपुर और आइटीडीए के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केराडीह गांव में बाड़ी परियोजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव ने किया. मौके पर विधायक ने कहा भारत कृषि प्रधान देश है. देश के किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बाड़ी परियोजना की शुरुआत की है. इस योजना के माध्यम से किसान मौसमी खेती करने के साथ-साथ फलदार पौधे भी लगा सकते हैं.

इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने कहा कृषि कार्य करने के लिए किसानों के पास पर्याप्त सुविधा नहीं है. बरसात के पानी पर निर्भर हैं. समय पर बरसात नहीं हुआ, तो फसल की बर्बादी का बोझ उठाना पड़ता है, इसलिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चला रही है. सभी किसान अपनी फसलों का बीमा जरूर करायें, तभी फसल नुकसान की भरपाई हो सकती है.

संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत ने कहा केराडीह गांव में 55 परिवारों के बीच 33 एकड़ जमीन पर बाड़ी परियोजना के तहत पौधा लगाना है. इसके अलावा रायडीह प्रखंड के विभिन्न गांव की 250 एकड़ भूमि में 40 हजार फलदार और इमारती पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यकम में ग्रामप्रधान देवनंदन मुंडा, मुखिया जीवनी टोप्पो, पंसस किशोरी लकड़ा, जगनरायण सिंह, रामप्रसाद साहू, मांगू उरांव, योगेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, देवतु उरांव, शशिकांत बेक, अरुण पांडेय, अजय पांडेय, महीपाल उरांव, सुरेश प्रसाद व हरि सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >