अफवाह पर ध्यान न देने की अपील
लोहरदगा: सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से गांव में बलकटवा एवं अन्य अंधविश्वास को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग के माध्यम से सेन्हा प्रखंड अंतर्गत मुर्की तोड़ार पंचायत में जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पंचायत की मुखिया कमला देवी, हरियाली […]
लोहरदगा: सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से गांव में बलकटवा एवं अन्य अंधविश्वास को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग के माध्यम से सेन्हा प्रखंड अंतर्गत मुर्की तोड़ार पंचायत में जागरूकता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पंचायत की मुखिया कमला देवी, हरियाली महिला मंडल की सुषांति उरांव एवं प्रतिमा देवी ने किया. मुखिया कमला देवी ने कहा कि बलकटवा कोई इनसान नहीं है.
उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी अनजान चेहरे को देखकर आक्रोशित नहीं होने की बात कही. मुखिया द्वारा ग्रामीणों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गयी.
साथ ही किसी व्यक्ति पर शक होने पर तत्काल प्रशासन को बताने की बात कही गयी. मौके पर मुखिया कमला देवी ने डायन प्रथा समेत अन्य कई अंधविश्वास को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता लाने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गीत, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से बलकटवा समेत अन्य कई अंधविश्वासों को लेकर जागरूक किया गया. मौके पर राजेश कुमार, चांदनी कुमारी, दीपा एक्का, राजेश महली, बंसती , सखी मंडल व महिला मंडल के सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद थे.