नशे की लत बचने के लिए युवाओं को किया जागरूक

बसंतराय प्रखंड के कोलवड्डा गांव में माइक्रो विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया

गोड्डा. युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को देखते हुए डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज प्रभारी कुमार पवन व सचिव डाॅ प्रदीप कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिले के बसंतराय प्रखंड के कोलवड्डा गांव में माइक्रो विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. डाला की टीम शामिल पीएलवी जायसवाल मांझी, नवीन कुमार व जोबाती मुर्मू ने नालसा के प्रोजेक्ट वात्सल्य के बारे में जानकारी दी. कहा कि बच्चों को विशेषकर नशीले पदार्थ के सेवन से दूर करना होगा. इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा. बताया कि नशा वैसे भी किसी का जीवन बर्बाद करने के लिए काफी है. बच्चों में इसका सेवन और भी खतरनाक है. अभिभावकों को इसकी लड़ाई लड़ने को कहा. बताया कि अभिभावक जब तक इस ओर नहीं देखेंगे, तो वैसे में समाज भी जागरूक नहीं होगा. इसके अलावा बाल विवाह को लेकर भी जागरुकता फैलायी गयी. बताया कि लड़की को 18 से कम व लड़का की शादी 21 की उम्र में शादी कराना गैर कानूनी है. बताया कि इसमें जिनकी भी संलिप्तता होती है. पर केस दर्ज करने का प्रावधान है. कानूनी सजा का भी प्रावधान है. इस मामले में देश में कानून बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >