कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, पहले दिन मंदिरों में हुई मां शैलपुत्री की पूजा

मंदिरों में धूमधाम से पूजन शुरू, कई स्थानों पर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

कलश स्थापना के साथ जिले में चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गयी है. पूरे जिले में चैत्र नवरात्र की पूजा-अर्चना भक्ति भाव से शुरू कर दी गयी है. मंदिरों में पूजा शुरू होने के साथ भक्तिमय माहौल है. पूजा को लेकर समितियों की ओर से तैयारियां की गयी है. शहर के चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में भी सुबह से ही कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी है. पूजा को लेकर गुलजारबाग के पांडेय मुरलीधर सपत्नीक बैठे हैं और कुल पांच पंडितों द्वारा मां की पूजा आराधना करायी जा रही है. मंदिरों में साफ-सफाई का इंतजाम किया गया है. पूरे मंदिर परिसर में चकाचक लाइटिंग का इंतजाम किया गया है. पूजा समिति के सचिव अमृत पांडेय के अनुसार भंडारे की शुरूआत पूजा के पहले दिन से ही कर दी गयी है. साथ ही राम मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का रामधुन प्रारंभ कर दिया गया है. रामधुन नौ दिनों तक आयोजित किया जाएगा. बताया कि इसके अलावा मंदिर प्रांगण में और भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. पूजा को लेकर हटिया परिसर सहित आसपास इलाके में भक्तिमय माहौल है.

यजमानों की उपस्थिति में की गयी कलश स्थापना, क्षेत्र बना भक्तिमय

चैती दुर्गा पूजा को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. प्रखंड क्षेत्र के अमौर, दरियापुर, खट्ठी व मेहरमा दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के दौरान माता शैलपुत्री की पूजा की गयी. वहीं अमौर मंदिर में पंडित ललन कुमार झा द्वारा यजमान नवनीत कुमार पत्नी मोनिका सिन्हा, दरियापुर मंदिर में पंडित हिमांशु उपाध्याय द्वारा यजमान रवि कुमार सिंह पत्नी शीलू सिंह, खट्ठी दुर्गा मंदिर में पंडित रजनीश झा द्वारा विनय कापरी पत्नी सीता देवी को विधि विधान से पूजा-अर्चना कराकर कलश की स्थापना की गयी. पूजा के दौरान पूजा पंडाल में बज रहे दुर्गा माता भक्ति भजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बन गया है. बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर अमौर दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा तीसरी पूजा से श्रीराम कथा का कार्यक्रम रखा गया है. अयोध्या धाम से आ रहे कथा वाचक प्रकाशचंद्र जी महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा. इसके अलावा खट्ठी में भी वृंदावन से आ रहे कथा वाचक स्वामी मणि प्रकाश जी महाराज द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा. वहीं दरियापुर में नौवीं पूजा तक छोटे पर्दे पर रामायण दिखाया जाएगा. कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में कमेटी के पुनीत कुमार, चंदन कुमार, भवेश कुमार, धनंजय सिन्हा, मुकुंद कुमार, अमित कुमार, सोम कुमार, रौनक कुमार लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >