आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा को लेकर किया जा रहा जागरूक

पोषक आहार की संरचना और उसके फायदे से महिलाओं को कराया अवगत

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका प्रीति देवी, शोभा देवी, ललिता देवी, मीरा देवी,रूबी कुमारी, पवित्रा देवी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को पोषक आहार के महत्व के बारे में जागरूक करना है. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को पोषक आहार की संरचना और उसके फायदे समझाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया गया.

स्टील के ग्लास का पिरामिड बनाकर पोषण तत्वों को सरलता से समझाया

मौके पर स्टील के ग्लास का पिरामिड बनाकर पोषण तत्वों को सरलता से समझाया गया. यह बताया गया कि संतुलित आहार में विभिन्न पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और खनिज की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. भोजन में मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी आदि के सेवन के फायदों पर विशेष जोर दिया गया. महिलाओं को जानकारी दी गयी कि मोटे अनाज न केवल पोषण से भरपूर होते हैं, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. सही पोषक आहार ग्रहण करने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है. इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पोषण चार्ट बनाना, स्वस्थ रसोई बनाने के तरीके और घरेलू सामग्रियों से पौष्टिक व्यंजन तैयार करने की जानकारी दी गयी. बताया गया कि सही पोषण के साथ-साथ स्वच्छता और समय पर टीकाकरण भी जरूरी है. उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >