मेहरमा के दुर्गा मंदिरों में महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

महिलाओं ने चढ़ाया डाला, पुलिस रही मुस्तैद, थाना प्रभारियों ने की निगरानी

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में महाअष्टमी के अवसर पर पंडितों द्वारा यजमानों से मां महागौरी की पूजा विधिपूर्वक संपन्न करायी गयी. मंगलवार की सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की भारी भीड़ डाला चढ़ाने के लिए उमड़ पड़ी. पूजा संपन्न होने के दौरान डाला चढ़ाने की परंपरा को निभाने के लिए महिला श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गयी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस की कड़ी चौकसी रही. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से डाला चढ़ाने की व्यवस्था की गयी थी, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर एवं बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मारकी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर निगरानी रखे हुए थे. शांतिपूर्ण वातावरण में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >