जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

स्थानीय लोगों की सहयोग से रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया

महागामा थाना क्षेत्र के नूनाजोर चौक पर जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोड्डा के साकेतपुरी मोहल्ला के रहने वाले मृत्युंजय कुमार (35 वर्ष), महागामा से बाइक पर सवार होकर गोड्डा जा रहा था. इस दौरान नूनाजोर चौक पर जुगाड़ गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की सहयोग से रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया. घटना में घायल का एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >