मां मनसा की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से की गयी पूजा अर्चना

मां से की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार, राजाभीठा, श्रीपुर बाजार गांव में धूमधाम से मां मनसा देवी की पूजा अर्चना की गयी. श्रद्धालुओं द्वारा मां मनसा वाला एवं लखनदार की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की गयी. श्रद्धालु उत्तम मंडल, ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाता है. मां से सुख, शांति एवं समृद्धि कामना की जाती है. मालूम हो कि इस दिन बकरे को बलि दिये जाने की भी परंपरा है. बकरे की बलि देकर मां मनसा को खुश किया जाता है तथा बाद में महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >