शांति व भाईचारे के साथ मनायें होली : सीओ

हुड़दंगियों पर नजर रखना है ताकि किसी प्रकार का हुड़दंग न कर सके

शांति व भाईचारे का पर्व होली को लेकर बलबड्डा थाना में शांति समिति की बैठक आहूत की गयी. बैठक की अध्यक्षता बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मारकी कर रहे थे. शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ सह सीओ अभिनव कुमार के अलावे थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे. शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों से सीओ ने आये लोगों से पूर्व की घटित घटनाओं की जानकारी ली. जानकारी के दौरान आये जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र में शांति भाईचारे के साथ होली मनाने की बातों को रखा. आये लोगों की बातों को सुनने के दौरान सीओ ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम भाईचारा का पर्व है. इस पर्व में लोग एक-दूसरे से पुराने विवाद को भूलकर प्यार का संदेश पहुंचाने का पर्व है. सीओ ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व से आपसी भाईचारे के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है, वैसे ही इस वर्ष भी इस पर्व को मनाना है. वहीं थाना प्रभारी ने आये लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि कोई भी पर्व हो, वह पर्व शांति भाईचारे के साथ निभाना है. इस बात को गांव घर मे लोगों को समझाना है. बताया कि हुड़दंगियों पर नजर रखना है ताकि किसी प्रकार का हुड़दंग न कर सके, उसकी जानकारी दें. मौके पर अमित सिंह, उस्मान गणि, मो जहांगीर, सुधीर सिंह, अशोक कुमार भगत आदि उपस्थित थे.

शरारती तत्व पर रहेगी प्रशासन की नजर

पोड़ैयाहाट थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, पुलिस निरीक्षक इजी बागे उपस्थित हुए. बीडीओ ने उपस्थित बुद्धिजीवियों से कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाना है. साथ ही साथ शराब पूरी तरह से बंद रहेगी. डीजे पर पाबंदी रहेगा. थाना प्रभारी श्री यादव ने बताया कि शरारती तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उपस्थित सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों से अपील किया कि किसी भी तरह का परेशानी होने पर प्रशासन को सीधे संपर्क करें. प्रशासन हर पंचायत में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल भेजेगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान उप प्रमुख सुमन भगत, विधायक प्रतिनिधि अजय शर्मा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद भगत, डब्लू भगत, अरुण शाह, गजाधर सिंह, दिलीप यादव, एसआई महेंद्र रजनीश कुमार, आरती देवी, मुखिया सूरज मरांडी, जगदीश हेंब्रम, रज्जाक अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >