अधिकारियों के नहीं पहुंचने से पंसस की बैठक स्थगित

अगली बैठक में हर विभाग के पदाधिकारी के पहुंचने पर धरना की दी चेतावनी

पूर्व से निर्धारित तिथि पर होने वाली पंसस की बैठक में पंसस के पहुंचने के बाद स्थगित की गयी. बता दें कि पंचायत समिति की मासिक बैठक पूर्व से निर्धारित तिथि के अनुसार मंगलवार को प्रखंड प्रमुख कंचन कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर के सभागार में होना था. बैठक में हर पंचायत के पंसस मौजूद हुए. बैठक के निर्धारित समय से करीब एक से डेढ़ घंटे तक सभी पंसस ने हर विभाग के पदाधिकारी के आने का इंतजार किया, मगर कुछ विभाग के पदाधिकारी को छोड़ हर विभाग के पदाधिकारी नदारत रहे. इससे सभी पंसस ने दुख व्यक्त करते हुए बैठक को स्थगित कर दिया.

जानकारी दिये जाने के बावजूद नदारद रहे अधिकारी

वहीं प्रखंड प्रमुख ने कहा कि हर बैठक का पत्र के माध्यम से सभी विभाग के पदाधिकारी को जानकारी दी जाती है. बैठक की जानकारी के बावजूद कई बैठक से पदाधिकारी नदारत दिख रहे हैं, जिससे विभाग की समीक्षा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. प्रखंड प्रमुख ने हर विभाग के पदाधिकारी को अगली बैठक में मौजूद रहने की बातों को रखते हुए कहा कि अगर अगली बैठक में हर विभाग के पदाधिकारी मौजूद नहीं रहेंगे तो उनके उपर कार्रवाई को लिखा जाएगा. मौके पर ब्रम्हदेव स्वर्णकार, विभाष कुमार, सुबोध कर्ण, मो जुबेर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >