एसआइआर की जनसुनवाई में 304 दावों पर सुनवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद हुई मैपिंग

मेहरमा प्रखंड में एसआइआर के तहत जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 304 मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।

मेहरमा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेहरमा प्रखंड मुख्यालय में एसआइआर के तहत दावा-आपत्ति के निराकरण को लेकर जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया. शिविर में आरओ के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने मतदाताओं के दावा-आपत्ति आवेदनों पर सुनवाई की.

304 मतदाताओं के दावों पर सुनवाई

शिविर में बूथ संख्या छह, सात समेत अन्य बूथों के कुल 304 मतदाताओं के दावा-आपत्ति आवेदनों पर सुनवाई की गयी. आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद संबंधित मतदाताओं की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करायी गयी.

नोटिस भेजकर बुलाया गया

बताया गया कि एसआइआर के दौरान कई मतदाताओं के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका नाम मैपिंग की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सका था. ऐसे मतदाताओं को प्रखंड मुख्यालय की ओर से नोटिस भेजकर जनसुनवाई शिविर में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया था, ताकि वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल करा सकें.

दस्तावेजों के साथ पहुंचे मतदाता

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और दावा प्रस्तुत किया. अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रत्येक आवेदन की जांच कर नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की. मतदाताओं को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा किसी प्रकार के संशोधन से संबंधित त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया शिविर के माध्यम से की जा रही है.

पात्र मतदाताओं को मिलेगा अवसर

बीडीओ अभिनव कुमार ने कहा कि यह पहली सुनवाई है. इसके बाद भी यदि किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट जाता है तो उसे नियमानुसार पुनः अवसर दिया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करें.

ये रहे मौजूद

मौके पर अजीत कुमार, मनीष कुमार, मो. इलाही, वीरेंद्र कुमार, प्रभु नारायण, अनुज कुमार, प्रशांत कुमार, नितिन कुमार, प्रेमचंद्र हेंब्रम समेत अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >