संथाली ड्रामा में सोना लाल टुडू अव्वल

लांगड़े नाच में हरकट्टा गांव के ग्रामीणों ने किया बेहतर प्रदर्शन

लीलातरी एक पंचायत के हरकट्टा गांव में वीर शहीद सिद्धो-कान्हू के जन्मदिवस के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया. मेला में समिति के सदस्यों द्वारा संथाली ड्रामा एवं लांगड़े नाच आयोजन कराया गया. प्रतियोगिता में दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया. लांगड़े नाच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हरकट्टा गांव के ग्रामीणों को मुखिया ललिता किस्कू ने 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. सिदो-कान्हू की जीवनी पर संथाली ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डुमरहीर गांव के ग्रामीण को सोना लाल टुडू, झामुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा एवं मानस दत्ता ने संयुक्त रूप से 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. इस दौरान अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू का जन्म दिवस 11 अप्रैल को है. जन्म दिवस के आगमन पर मेले का आयोजन समिति सदस्य के द्वारा कराया गया. यह बहुत ही सराहनीय कार्य है. झारखंड के साथ-साथ देश के महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में वीर शहीद सिदो-कान्हू को जाना जाता है. इनकी जीवनी से देशवासी को सीख मिलती है. हमेशा उन्होंने गरीब, लाचार एवं असहाय व्यक्ति को मदद किये थे. मौके पर ग्राम प्रधान धनय किस्कू, प्रेमलाल सोरेन, बेटा राम मुर्मू, लखीराम मरांडी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >