ग्रामीणों ने सर्विस पथ की मांग को लेकर रोका निर्माण कार्य

निर्माणाधीन एनएच फोरलेन में सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

निर्माणाधीन एनएच फोरलेन परियोजना में दोनों किनारों पर सर्विस रोड की व्यवस्था को लेकर पथरगामा प्रखंड के अमडीहा, चंडीचक, महादेवकित्ता, अंबा संग्राम, घाट कुराबा समेत आस-पास के कई गांवों के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाने की चेतावनी दी. इस संदर्भ में मंगलवार को बीडीओ एवं सह सीओ नितेश कुमार गौतम ने प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में डीबीएल कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में सोनारचक पंचायत के मुखिया कर्ण सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि घाट कुराबा जाने वाले पुल नंबर 6 के अंडरपास के दोनों किनारों पर सर्विस रोड और शमशान घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि महागामा से आने पर एनएचएआई द्वारा बायीं ओर सर्विस रोड बनायी गयी है, जबकि घाट कुराबा जाने के लिए पुल के दाहिने ओर सर्विस रोड दिया गया है, जो ग्रामीणों के लिए असंतोष का कारण है. ग्रामीण चाहते हैं कि गोड्डा और महागामा मार्ग दोनों ओर सर्विस रोड हो ताकि आवाजाही में आसानी हो.पुल की ऊंचाई से ट्रैक्टर आवागमन में समस्याग्रामीणों ने यह भी बताया कि पुल नंबर 6 की ऊंचाई लगभग 20 फीट है, जिससे पुल के नीचे से ट्रैक्टर का आवागमन संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे वे अपने खेतों तक नहीं जा पा रहे हैं. गोड्डा डीसी को मामले की जानकारी देने के बाद, डीसी के निर्देशानुसार बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और डीबीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बाबूलाल मांझी तथा कंस्ट्रक्शन मैनेजर पंकज शर्मा के साथ स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रखंड विकास कार्यालय में समस्या समाधान को लेकर बैठक की.

ग्रामीणों को राहत देने के लिए उठाये गये कदम

बैठक में कंपनी के अधिकारियों ने अमडीहा के समीप कट कर रास्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. साथ ही, चंडीचक की पगडंडी को हाईवे से जोड़ा जाएगा और हाईवे के डिवाइडर में 15 फीट का गैप रखा जाएगा. ट्रैक्टर के आवागमन के लिए पुल के पास पानी निकासी हेतु नहर के अंदर पाइप बिछाकर पैसेज का निर्माण किया जाएगा. बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अपने खेतों तक आवागमन में सुविधा हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >