पंजराडीह गांव में आठ माह से बंद पड़ा है जलमीनार

ग्रामीणों के बीच पेयजल की घोर समस्या, निदान की मांग

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के पंजराडीह पंचायत के अंतर्गत पंजराडीह गांव में इन दिनों पेयजल की घनघोर समस्या उत्पन्न हो गयी है. गांव के लोग पीने के पानी को लेकर त्राहिमाम है. गांव के पूरब दिशा की ओर लगा सोलर जलमीनार विगत आठ माह से खराब पड़ा हुआ है. गांव की लगभग 700 की आबादी इस पर निर्भर थी, जिन्हें जलमीनार से एक बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है. अन्यत्र स्थानों का सहारा लेकर लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ता जा रहा है. संबंधित विभाग के जेइ को सूचना देने के बावजूद भी सुधि नहीं ली जाती है, जिसके कारण गांव में पीने के पानी को लेकर लोग हलकान हैं. ग्रामीण सुबोध यादव, अरविंद यादव, परमानंद साह, कैलाश यादव, सोनू कुमार ने बताया कि इन दिनों पेयजल की घोर किल्लत है.

लंबी दूरी तय करके पेयजल लाते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर दूसरे स्थान से पानी लाना पड़ता है. लोगों का सुधि लेने वाला कोई नहीं है. खासकर तो पानी की जद्दोजहद घर की महिलाओं को करनी पड़ती है जो सुबह से लेकर शाम तक परेशान रहती है. ग्रामीणों ने बताया की खराब पड़े जलमीनार की मरम्मती करा दी जाय तो गांव के लोगों को इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या के निदान का मांग किया है ताकि थोड़ी राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >