पानी के किल्लत व अन्य मूलभूत सुविधाओं से दूर हैं तेलगांवा के ग्रामीण

राजमहल कोल परियोजना के प्रभावित गांव की दशा पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

राजमहल कोल परियोजना के एनटीपीसी एमजीआर रेलवे लाइन से प्रभावित तेलगामा गांव के ग्रामीणों के बीच प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रखा. ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के अलावा कई मूलभूत बातों को रखा, जिससे लोग लगातार परेशान हाे रहे हैं. तेलगांवा की आबादी करीब 500 है. फरक्का एवं कहलगांव एनटीपीसी के एमजीआर रेलवे लाइन से प्रभावित इस गांव के रैयतों ने परियोजना के साथ कोयला ढुलाई व रेलवे लाइन की स्थापना को लेकर जमीन दिया. सभी परियोजना ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा की अनदेखी कर रहा है. गांव में पेयजल की समस्याएं काफी विकराल रूप में है. पानी की जुगाड़ में ग्रामीण सुबह से ही लगे रहते हैं. लोग आधा किलोमीटर की दूरी तय कर पानी ढ़ोकर अपनी प्यास बुझा रहे है. ग्रामीण बजल मुर्मू, मरांगमय मुर्मू, सरोजिनी मरांडी, सैला टुडू, बहामय मरांडी का कहना है कि राजमहल कोल परियोजना व एनटीपीसी के कोयला ढुलाई से ग्रामीण प्रभावित हैं. कोयला के डस्ट से ग्रामीण गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. परियोजना प्रबंधन ग्रामीणों को किसी प्रकार की सुविधा व स्वास्थ्य सुविधा पर ध्यान नहीं दे रही है. मोबाइल मेडिकल गाड़ी द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देना भी प्रबंधन की ओर से बंद किया गया है. खनन क्षेत्र रहने के कारण वाटर लेबल काफी नीचे चला गया है. गांव का कुआं, चापानल सूख गया है. फिलहाल व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. राजमहल परियोजना प्रबंधन से स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल व मूलभूत सुविधाओं की मांग कार्यक्रम के दौरान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >