मेदनीचक मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन में चूजा मिलने से मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

बसंतराय प्रखंड के कदमा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेदनीचक में बच्चों को परोसे गये मध्याह्न भोजन में अंडों के भीतर चूजा निकल आने की घटना सामने आयी. इससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों में भारी डर और हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, जब बच्चों को भोजन परोसा जा रहा था, उसी दौरान कुछ अंडे तोड़ने पर उनमें विकसित चूजा दिखाई दिया. यह देखकर छात्र घबरा गये और भोजन करने से मना कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंचे और मामले पर कड़ी नाराजगी जतायी. ग्रामीणों का कहना है कि यह गंभीर लापरवाही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता था. उन्होंने विद्यालय में तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

प्रशासन और उच्च अधिकारियों से की गयी अपील

ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है. स्थानीय प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गयी है. अब यह देखना होगा कि प्रशासन मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच करता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.

क्या कहते हैं बीडीओ

मध्याह्न भोजन में अंडे में चूजा निकलने की घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित मामले की जांच के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी.

-श्रीमान मरांडीक्या कहते हैं बीइइओ

इस घटना की जांच में दोषी पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

-हरि प्रसाद ठाकुर, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारीB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >