पड़वा गांव से घर के बरामदे से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

पथरगामा थाना क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाएं, ग्रामीणों में भय

पथरगामा थाना क्षेत्र के पड़वा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे में खड़ी बाइक की चोरी कर ली. पीड़ित कलीम बैठा ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक (संख्या जेएच17एसी 0485) को रात में घर के बरामदे में हैंडल लॉक कर खड़ा किया था, लेकिन सुबह उठने पर बाइक गायब मिली. बाइक चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने पथरगामा थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 162/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है. पीड़ित ने पुलिस से बाइक की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगायी है. ज्ञात हो कि पथरगामा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हाट-बाजार और मेलों में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर चोर सक्रिय रहते हैं. पूर्व में केरवार मेला से बाइक चोरी, गांधीग्राम हाट के पास से टोटो की बरामदगी और तेलनी मोड़ के पास से चोरी के दो कार और एक बाइक बरामद करने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. ग्रामीणों का कहना है कि थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है.पुलिस प्रशासन से वाहन चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >