कम ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर से दुर्घटना का खतरा

मनोकामना नाथ महादेव मंदिर मार्ग पर वाहन चालकों की परेशानी

पथरगामा प्रखंड के मनोकामनानाथ महादेव मंदिर जाने वाले मोड़ पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की ऊंचाई कम होने के कारण वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का डर बना रहता है. जानकारी के अनुसार, मोड़ पर लगे सीमेंटेड पोल पर स्थापित ट्रांसफार्मर की ऊंचाई लगभग साढ़े तीन फीट के करीब है. इससे मोड़ पर मुड़ते समय वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है. किसी भी क्षण चूक होने पर वाहन ट्रांसफार्मर से टकरा सकता है. मनोकामना नाथ महादेव मंदिर के मोड़ से होकर ही भांजपुर आदिवासी टोला और पथरगामा पावर सबस्टेशन पहुंचा जाता है, इसलिए दिन-रात वाहन चालकों की आवाजाही रहती है. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि अंधेरे में अनजान वाहन चालकों के लिए यह ट्रांसफार्मर एक बड़ा खतरा बन जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बढ़ा दी जाये ताकि दुर्घटना की संभावना कम हो सके. अन्यथा किसी भी समय बड़ा हादसा घट सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >