नूनाजोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

धक्का मार कर अज्ञात वाहन ने घटनास्थल से हुआ फरार

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के नूनाजोर बसंतराय मुख्य सड़क के पुराने पंचायत भवन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय मजदूर विक्की यादव की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बीती रात नूनाजोर चौक से अपने गांव नूनाजोर जा रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर घटनास्थल से फरार हो गया. मृतक का शव सड़क किनारे गड्ढे में सुबह ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया. शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था. उसके दो छोटे बच्चे है. घटना के बाद मृतक की पत्नी सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >