हनवारा में आग से दो घर जलकर राख, हजारों की क्षति

खाना बनाने के दौरान राधे सिंह के घर में लगी थी आग

हनवारा. महगामा के हनवारा में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. अग्निकांड की घटना शनिवार की देर शाम हुई. घटना विश्वासखानी गांव की है. खाना बनाने के क्रम में आग पकड़ी है. आग पहले राधे सिंह के घर लगी थी. इसके बाद गुलाबी सिंह के घर आग तेजी से पकड़ लिया. हवा चलने के कारण तेजी से आग दूसरे घर में भी पकड़ लिया. जब तक आसपास के लोग जमा होते तथा आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने दोनों घरों को तबाह बर्बाद कर दिया. घर में रखा सारा समान, बर्तन ,कपडा, बिछावन आदि सभी कुछ जलकर राख हो गया. अग्निकांड के बाद कुछ भी परिवार के लिए नहीं बचा. परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. पीड़ित महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था. लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद परिवार के सभी सदस्य बाहर हो गये नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >