रामनवमी जुलूस की तैयारियों को लेकर गोड्डा पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

दंगा रोधी उपकरणों का किया गया ट्रायल

गोड्डा के पांडुबथान स्थित नये पुलिस लाइन में रामनवमी आदि की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल किया गया है. एसपी के निर्देश पर सार्जेंट मेजर द्वारा पुलिस जवानों की मौजूदगी में दंगारोधी उपकरणों का ट्रायल किया गया. साथ ही वाटर कैनन आदि यंत्रों का भी ट्रायल हुआ. मालूम हो कि जिले में रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर जुलूस निकाला जायेगा. इसको लेकर पुलिस विधि-व्यवस्था संधारण में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पुलिस द्वारा लगातार जिले में विधि व्यवस्था को मेंटेन करने को लेकर गतिविधियां संचालित की जा रही है, ताकि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास हो तथा असामाजिक तत्वों का पुलिस के प्रति भय बना रहे. इसके अलावा पुलिस बलों को भी दंगा आदि होने की संभावना पर निबटने के गुर सिखाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >