शराब के नशे में धुत दो युवक बाइक से गिरा, घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है इलाज

मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय के समीप शराब के नशे में धुत युवक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया. इसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक डोय की ओर से पीरपैंती जा रहा था. दोनों युवक नशे में धुत था. मोटरसाइकिल तेज गति से चलाने के दौरान अनियंत्रित होकर डोय मस्जिद के समीप गिर गया. दोनों घायल युवक जीतन मरांडी (25 वर्ष) व कृष्णा चौधरी (42 वर्ष) पीरपैंती थाना क्षेत्र को मेहरमा एसआइ ध्यानचंद्र पटेल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया. घायलों को ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ ऋषभ कुमार द्वारा इलाज किया जा रहा है. चिकित्सक ने बताया कि दोनों की स्थिति सामान्य है. दोनों शराब के नशे में होने के कारण मोटरसाइकिल से संतुलन बिगड़ गया है. दोनों का इलाज कर घर भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >