पैरडीह गांव में तीन लाख नकद समेत जेवरात की चोरी

कांसे का बर्तन व अन्य कीमती समानों पर फेरा हाथ

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के पैरडीह गांव में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की है. चोरों ने खिड़की के चौखट से ग्रिल हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी गांव के शिवशंकर झा के घर में हुई है. मकान मालकिन के अनुसार तीन दिन पहले तीन लाख रुपया घर में लाकर रखी थी. किसी जमीन को खरीदना था. उसके एवज में यह राशि दी जानी थी. चोरों ने नकदी सहित जेवरात, कांसे का बर्तन व अन्य कीमती समान पर हाथ फेर लिया. चोरी की घटना को लेकर बताया कि तकरीबन देर रात उनका पूरा परिवार 12 बजे के बाद सोने गया है. घर में छह-सात लोग थे, लेकिन चोरी की भनक किसी को नहीं लगी. सुबह तकरीबन 4.30 बजे परिवार के ही सदस्य घर से बाहर निकले तो चोरी के बाद समान को अस्त-व्यस्त देखा. इसके बाद घर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया. चोरों ने चोरी कर समान को आंगन व सामने बहियार में फेंक दिया था, जिसको सुबह परिजनों द्वारा उठाकर लाया गया. महिला ने बताया कि तीन लाख रुपये नकदी सहित चांदी का चेन व कांसे के बर्तन की चोरी कर ली गयी है. पुलिस को सुबह मामले की सूचना दी गयी. पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की गयी है. परिजनों ने नगर थाना में चोरी किये गये समान आदि का आवेदन दिया गया है. जांच पड़ताल में पुलिस जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >