मोतिया ओपी के बक्सरा व बलियाकित्ता गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरी

दीवार काटकर घुसे चोर, शादी के लिए रखे नकदी व जेवरात को बनाया निशाना

मोतिया ओपी क्षेत्र के छोटी बक्सरा व बलियाकित्ता गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरो में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने बलियाकित्ता गांव के रवींद्र यादव व छोटी बक्सरा गांव के मंदी पूर्वे के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. शातिर चोरों ने घर की दीवार को काटकर घर में प्रवेश किया. बलियाकित्ता गांव में घर में रवींद्र यादव के घर में दीवार काटकर प्रवेश किया और शादी के लिए रखे नकदी सहित सोने के जेवरात हाथ फेर दिया. वहीं मंदी पूर्वे के यहां बोरिंग कराने के लिए रखे गये तकरीबन एक लाख रुपये नकद पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया. उक्त नकदी को चावल के ड्रम में रखा गया था, जिसको चोरों ने वहां से निकाल लिया. वहीं बलियाकित्ता गांव में ही रविंद्र यादव से सटे घर में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि उस घर की चहारदीवारी नहीं थी और न ही दरवाजा था. चोरी के दौरान घर में कोई नहीं था. सभी लोग बाहर गये थे. इसका फायदा चोरों ने उठाया. चोर आसानी से सभी घरों में प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया. एक साथ गांव में तीन-तीन घरों में हुई चोरी की घटना से पूरे दिन चर्चा का विषय रहा. दिनभर इस बात को लेकर गांव में चर्चा होती रही कि निश्चित रूप से चोरों का गिरोह काम कर रहा था. तभी तीन घरों में एक साथ प्रवेश किया और तकरीबन तीन लाख की रकम पर हाथ फेर दिया.

जांच में के लिए पहुंचे एसडीपीओ व थानेदार

जानकारी होने पर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी व मोतिया ओपी के थानेदार महावीर पंडित सीधे गांव पहुंचे. वहां उन्होंने चोरी के बारे में घटना की जानकारी ली. चोरी की घटना से पूरे गांव में डर का माहौल है. देर तक पुलिस की टीम वहां मौजूद रही और बारीकी से घटना की जानकारी ली.

पूर्व में भी बक्सरा गांव में हो चुकी है चोरी की घटना

चोरी की घटना बक्सरा गांव में पूर्व में हाल के दिनों में हुुई है. इसको लेकर गांव स्तर पर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था. इसका खुलासा अब तक नहीं किया जा सका है. पुन: चोरी की दूसरी घटना ने पुलिस प्रशासन को खुला चैलेंज देने का काम किया है.जल्द ही चोरी के मामले का उद्भेदन किया जाएगा. चोरों का सुराग का पता लगाया जा रहा है. इलाके में चोर गिरोह काम कर रहा है, जिसका पुलिस उद्भेदन में लगी है.

-महावीर पंडित, थाना प्रभारी, मोतियाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >