मुंबई में सड़क दुर्घटना, पोड़ैयाहाट के मजदूर की मौत

गांव में शव पहुंचने पर मातम का माहौल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पसय पंचायत के साहुरी गांव निवासी अनुज राय (40 वर्ष) की मौत मुंबई के धावे में सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना शनिवार की शाम की है. बताया जाता है कि मृतक युवक मजदूरी करने के लिए गये थे. होली के दिन सड़क पार करने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गये. स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल मंडल ने घटना की जानकारी मुंबई स्थित झारखंड सहयोग समिति के संचालक सनातन साह को दी. इसके बाद शव को गांव लाया गया. मृतक युवक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमें गौरव कुमार (8 वर्ष), इंद्रदेव कुमार (5 वर्ष) एवं राज देव कुमार (3 वर्ष) एवं पत्नी रेणु देवी, पिता नारायण राय व माता मंजू देवी सहित भरा परिवार छोड़ गये. शव पहुंचने के बाद गांव में मातम का माहौल हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शोकाकुल परिजनों ने बताया कि बाहर रहकर युवक अपने परिवार का भरन-पोषण करता था. आज कमाने वाला सदस्य ही घर से चला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >