स्थानांतरण होने पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक को दी गयी विदाई

राजमहल परियोजना के हर कार्य में था बेहतर योगदान

राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक संदेश बडाडे को अंग वस्त्र देकर परियोजना के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा विदाई दी गयी. इस अवसर पर कार्मिक प्रबंधक केके मिश्रा ने कहा कि इन्होंने राजमहल परियोजना में अपनी बेहतर सेवा दी . हमेशा सभी से हसमुख मिजाज से बात करते थे और सभी कर्मी को विश्वास में लेकर कार्य करते थे. राजमहल परियोजना के हर कार्य में बहुत योगदान था. परियोजना को बेहतर बनाने में इन्होंने अपना बहुमूल्य समय दिया था. परियोजना के विस्तार में भी रैयत से संपर्क में रहते थे. नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया होती है. इससे सभी को गुजरना पड़ता है. लेकिन जिनका बेहतर कार्य होता है, उनकी याद हमेशा रहती है. मौके पर विजय कुमार, डॉ राधेश्याम चौधरी, राकेश सिंह, रामनाथ पंडित, राजीव कुमार, शंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >