दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा कहलगांव जाने वाली सड़क

सड़क के पास गाइड वॉल नहीं बनने से प्रत्येक दिन दुर्घटना की होती है आशंका

बलबड्डा थाना क्षेत्र के गझंडा गेट नंबर 9 के समीप के बगल से बिहार के कहलगांव जाने वाली सड़क दुर्घटना को आमंत्रित दे रहा है. बता दें कि यह सड़क दियाजोरी झारखंड के महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी से बिहार के कहलगांव थाना क्षेत्र के कहलगांव तक जाती है. इसी बीच गझंडा केबिन नंबर 9 के समीप से गुजरा मुख्य मार्ग के कैबिन नंबर 9 के पास सड़क के पास गाइड वाल नहीं बनने से प्रत्येक दिन दुर्घटना होते रहती है. इस जगह एक वर्ष के दौरान सड़क के किनारे गिर जाने से दर्जनों दुर्घटना हुई, जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से रेफर करने के दौरान गोड्डा या फिर बिहार के भागलपुर में इलाज के दौरान उन्हें बचाया गया. ग्रामीण राजीव कुमार, धीरज कुमार, मनोज सिंह, महादेव सिंह, योगेंद्र यादव, बिहारी यादव ने इस जगह पर डिवाइडर लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >