केंद्रीय विद्यालय के समीप छात्रावास से चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नहर चौक पर ही गुमटी के समीप नशेड़ियों का लगा रहता है जमावड़ा

गोड्डा शहर के नहर चौक स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप एक छात्रावास में चोरी की घटना हुई है. छात्रावास से चोरों ने एक छात्र का मोबाइल, पर्स सहित 10 हजार रुपये की चोरी कर ली है. छात्र का नाम सुरेश कुमार बताया जाता है. छात्र गहरी निंद्रा में सोया था, जिसका फायदा दो नशेड़ी चोरों ने उठाया. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें दोनों नशेड़ी चोरों को बिल्डिंग के अंदर प्रवेश करते देखा गया है. घटना गुरुवार की सुबह की बतायी जाती है. चोर दो की संख्या में थे. एक बाहर रेकी कर रहा था और दूसरे ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. छात्रों ने इसकी शिकायत नगर थाना में की है. मालूम हो कि नहर चौक केंद्रीय विद्यालय के समीप कई लॉज हैं, जिसमें छात्र व छात्राएं रहते हैं. साथ ही नहर चौक पर ही गुमटी के समीप नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जो ब्राउन शुगर आदि का सेवन करते हैं. ऐसे में अपना शौक पूरा करने के लिए वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. हालांकि दिन में इस प्रकार की वारदात में कमी आयी थी, लेकिन इधर फिर बढ गयी है. पिछले कई बार नशेड़ियों के एक समूह द्वारा वहां मारपीट भी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >