वज्रपात के झटके से पंजवारा व माल पकड़िया की दो महिलाएं घायल

सदर अस्पताल में चल रहा है महिला का ईलाज

वज्रपात के झटके से गोड्डा व पंजवारा की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है. घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र की माराटीकर गांव की महिला राजो देवी सुबह उठकर गाय बाहर कर रही थी. तभी वज्रपात के झटके से महिला बेहोश होकर गिर गयी. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माल पकडिया गांव की महिला सिया देवी भी इसके झटके से गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने बताया कि बिजली का झटका काफी जोरदार था. इसके कारण ही महिला बेहोश होकर गिर गयी. बेहोशी की हालत में ही सदर अस्पताल लाया गया, जिसके बाद दोनों का उपचार किया जा रहा है.

जमनी पहाडपुर में वज्रपात से गाय व बछड़े की मौत

वहीं जमनी पहाड़पुर में भी वज्रपात की घटना में एक गाय व बछड़े की मौत हो गयी. घटना सुबह की है. अब्दुल मन्नान के अनुसार दोनों को बांध कर बाहर रखा था. इसमें वज्रपात के कारण गांव के अब्दुल मन्नान के दोनों मवेशियों की मौत हो गयी. पीड़ित द्वारा मुआवजे की गुहार लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >