मायके गयी पत्नी के फोन पर पति को दुत्कारने की घटना से आहत होकर युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है. घटना गुलजार बाग मुहल्ले की है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने युवक को सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गुलजारबाग मुहल्ला निवासी कुंदन साह की पत्नी अपने चार बच्चों को लेकर मायके भागलपुर जिला के बिहपुर गयी थी. पत्नी ने आज गोड्डा आने की बात कही थी. जब कुंदन ने फोन कर घर आने की बात पूछी तो पत्नी ने फोन पर ही दुत्कार दिया, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया था. फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
