ग्रामीणों को नहीं मिल बूंद भी पानी नसीब नहीं

अमडांड़ गांव में लाखों की लागत से बना जलमीनार पड़ा है बेकार

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के माल प्रतापपुर पंचायत के अमडांड़ गांव में लाखों की लागत से बना जलमीनार बेकार पड़ा है. इस पंचायत में पेयजल की किल्लत को देखते हुए पूर्व विधायक की अनुशंसा पर पेयजल विभाग से पानी टंकी बनाकर पाइप लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाना था. विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से टंकी बनाकर मोटर भी लगा दिया गया, मगर आज तक न तो मोटर चला और न ही पाइप बिछा. बताते चलें कि टंकी बनने से ग्रामीणों में काफी खुशी थी कि अब पेयजल की हो रही परेशानी दूर हो जाएगी. मगर ग्रामीणों की खुशियों पर पानी फिर गया. ग्रामीण मिथुन साह, अनिल साह, राजेश मंडल, मो शौकत, मो तबरेज, मो राहत ने वरीय पदाधिकारी से पानी टंकी को ठीक कराकर पानी सप्लाई करवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >