मवेशी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों को पकड़ा

ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

महागामा थाना क्षेत्र के नया टोला दिग्घी में पशु चोरी के शक में दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहे. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रविवार देर रात तीन व्यक्ति मिलकर महागामा थाना क्षेत्र के नया टोला दिग्घी गया था, जहां ग्रामीणों को पशु चोरी करने का शक हुआ. हो हल्ला करने के बाद ग्रामीणों ने तीनों व्यक्तियों को पकड़ना चाहा, लेकिन इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. लेकिन इस दौरान दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़कर हाथ बांध दिया और मारपीट भी की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया. ग्रामीणों ने मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति महागामा थाना के सिमतपुर और भांजपुर का साथ ही भागने वाले व्यक्ति बकनपुर का बताया गया है. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही महागामा पुलिस पहुंची और दोनों व्यक्तियों को थाना ले जाया गया. इधर, पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से कई मवेशी चोरी की घटना हुई थी और ग्रामीण घटना के बाद पूरी तरह सजग रह रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >