चोरी मामले में अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पीड़ित किसान सुनील कुमार ने थाना में दिया था लिखित आवेदन

मेहरमा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में पंप सेट व गेंहू की चोरी मामले में पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर जेल भेज दिया है. बताते चलें कि 10 अप्रैल को इटहरी गांव में पंप सेट का चक्का व गेहूं की चोरी हो गयी थी. इस मामले में किसान सुनील कुमार ने थाना में लिखित आवेदन दिया था. किसान के लिखित आवेदन पर मेहरमा थाना में कांड संख्या 52/25 के तहत मामला दर्ज कर चोर का पता लगाना शुरू कर दिया था. गुप्त सूचना पर पुलिस मेहरमा थाना क्षेत्र के इटहरी निवासी मंजीत कुमार रजक उर्फ मंजीत रजक को पकड़कर लाकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी के द्वारा आरोप कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >