नये साल के पहले दिन गुरुवार पर मांसाहार पर रहा वर्जन

वैष्णवों ने शाकाहार अपनाया, भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की हुई पूजा

नये साल का पहला दिन यानी एक जनवरी गुरुवार पड़ने के कारण कई मांसाहारी लोगों के लिए जश्न का रंग फीका पड़ गया. धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों ने इस दिन मांसाहार से परहेज किया, ताकि साल की शुरुआत शुभ रहे और भगवान अप्रसन्न न हों. हिंदू धर्म में गुरुवार को भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है. इस दिन वैष्णव समुदाय के लोग मांसाहार नहीं करते और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसा माना जाता है कि साल का पहला दिन अत्यंत शुभ होता है और इस दिन मांसाहार करना पूजा-पाठ और आध्यात्मिक ऊर्जा के विपरीत माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को मांसाहार करने से कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है. इसलिए, नये साल की शुरुआत में लोग शाकाहारी भोजन को अपनाकर भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना में संलग्न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >