झामुमो नेताओं ने केंद्रीय सचिव से मिलकर सुनायी क्षेत्र की समस्या

योग्य व्यक्तियों को सहायता राशि दे रही है राज्य सरकार : पंकज

बोआरीजोर प्रखंड के झामुमो के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप किस्कू, पूर्व क्षेत्रीय सचिव अली हुसैन अंसारी ने साहिबगंज पहुंचकर केंद्रीय सचिव सह केंद्रीय समिति सदस्य पंकज मिश्रा को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. केंद्रीय सचिव ने आश्वासन देकर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गरीबों की सरकार है. सभी क्षेत्र में विकास होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के चारों तरफ विकास की धारा बह रही है. सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी योग्य व्यक्तियों को सहायता राशि दी जा रही है. मंईयां सम्मान योजना से महिला स्वावलंबन बन रही है. बेरोजगार युवक को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. सुदूर गांव में पीने का पानी पहुंचाने के लिए सरकार विभाग को निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूती को लेकर कार्य करें. संगठन पार्टी की मजबूत कड़ी होती है. राज्य सरकार की योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए संगठन के सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करें. मौके पर पूर्व क्षेत्रीय सचिव अब्दुल अंसारी, प्रदीप मुर्मू, अनूप लाल मरांडी, लखन कुमार सोरेन, मंगल दे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >