हादसा : तेज रफ्तार पिकअप सड़क से नीचे उतरी, कोई हताहत नहीं

मेहरमा थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव के पास हादसा

प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव के पास मेहरमा की ओर से आ रही पिकअप सड़क से नीचे उतर गयी. हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है . प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी तेज गति से आ रही थी. बारिश होने के कारण जैसे ही गाड़ी को साइड किया. इसी बीच ड्राइवर ने संतुलन खो दिया. गाड़ी सड़क के नीचे उतर गयी. वाहन पलटने से बच गया. चालक को हल्की चोट लगी है. हादसे के बाद खुद से बाहर निकल गया. इसके बाद मेहरमा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >